फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: चरित्र शंका में कर दी पत्नी की हत्या, फिर पुलिस के खौफ में हत्यारे पति ने भी की आत्महत्या

Mon, 02 Mar 2026 09:21 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले के हरसूद थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचल में एक पति द्वारा ही अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यही नहीं, चरित्र शंका में की गई महिला की हत्या के बाद आरोपी पति भी चैन से सो नहीं सका, और रात भर वह इसी दुख में रहा। इसके बाद पुलिस के डर और प्रायश्चित की आग में झुलसते हुए उसने खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इधर महिला की हत्या के मामले में उसके पति को तलाश रही पुलिस अब आरोपी की मौत हो जाने के बाद आगे की जांच में जुटी हुई है।

नाले किनारे मिली थी महिला की लाश
इधर इस मामले की जानकारी देते हुए खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया कि रविवार दोपहर हरसूद थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम दमदमा में फूलवती नाम की एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं, और गांव के बाहर एक नाले के पास उसे मारकर फेंका गया है। प्रारंभिक जांच में मालूम चला था कि महिला के पति के द्वारा ही अपनी पत्नी के साथ चरित्र शंका के चलते मारपीट की गई थी। इसके बाद उसकी हत्या करके उसके शव को वहां फेंका गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस मृतक महिला के आरोपी पति की तलाश में थी।

ये भी पढ़ें- सीवर टैंक साफ करते समय दो निगम कर्मियों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटा

हत्यारे पति ने ट्रेन के सामने की आत्महत्या
डीआईजी राय ने बताया कि सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष की लाश पड़ी होने की जानकारी पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के हाथ पर रामकुमार लोहार नाम खुदा हुआ था। साथ ही उसके परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने इसी नाम से शव की पहचान की। जांच में मालूम चला कि यह वही महिला फूलवती का पति है, और इसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। चूंकि महिला की मौत के मामले में हत्या से जुड़ा एक प्रकरण हरसूद थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी पति की भी मौत हो जाने के चलते फिलहाल पुलिस अब सभी तथ्यों को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें