फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: वन समिति अध्यक्ष की मामा के लड़के ने की थी हत्या, ढाई महीने बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 09:37 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर स्थित मांधाता थाना क्षेत्र के जिल्हार गांव में वन समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब ढाई महीने बाद पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी सुरसिंह ने चरित्र शंका में धनसिंह की गोली मार दी थी। इलाज के दौरान इंदौर में धनसिंह की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। करीब ढाई महीने के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोठी के जंगल से हत्यारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी जब्त कर दिया है।  

मांधाता थाना प्रभारी अनोक सिंह सिंधिया ने बताया कि करीब ढाई माह पहले ग्राम जिल्हार में वन समिति के अध्यक्ष धनसिंह की उसके मामा के लड़के सुरसिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम कोठी और ग्राम जिल्हार के बीच स्कूल के पास से आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। गवाहों के समक्ष हुई पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

थाना प्रभारी सिंधिया ने बताया कि आरोपी के अपराध कबूलने के बाद उसे मौके पर ले जाया गया, जहां उसने 12 बोर की सिंगल नाल बंदूक, जिसे उसने जंगल में छुपाया था, उसे भी जप्त किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने चरित्र शंका के चलते हत्या की थी। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उस पर हत्या के साथ ही अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें