फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: पीएमश्री एयर एंबुलेंस से वृद्धा को एयरलिफ्ट कर खंडवा से इंदौर के एमवाय भेजा, जिले का पहला मामला

Tue, 18 Nov 2025 11:06 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

जिले के पंधाना ब्लॉक के शाहपुरा गांव की बुजुर्ग महिला ताराबाई को मंगलवार को एयर एंबुलेंस के जरिये एयरलिफ्ट कर इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया। यह खंडवा जिले का पहला मामला है। इसमें हवाई पट्टी से किसी मरीज को इंदौर के हॉस्पिटल उच्च स्तरीय इलाज के लिए भिजवाया गया। यही नहीं, मरीज के साथ उसके परिजन लक्ष्मण ओसवाल भी साथ गए। उन्होंने ताराबाई के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा मिलने पर सीएम मोहन यादव का आभार भी प्रकट किया।

ये भी पढ़ें-  'साहब! सात एकड़ खेत पर पड़ी फसल पर लग गई आग', कर्ज और बेटी की शादी के लिए लगाई मदद की गुहार

खंडवा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण ताराबाई लकवा ग्रस्त हो गई थीं। ऐसे में मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर भिजवाया गया, ताकि वहां उसे उच्च स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यही नहीं, डॉ. जुगतावत के अनुसार एयर एंबुलेंस से आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य के भीतर और बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए भेजने हेतु निशुल्क सेवा उपलब्ध है। साथ ही गैर आयुष्मान कार्ड धारी नागरिकों को राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निशुल्क तथा राज्य के बाहर अनुमोदित दरों पर सशुल्क सेवा उपलब्ध है।

खंडवा की महापौर अमृता यादव ने बताया कि सरकार के सभी योजनाएं आम आदमी के लिए ही हैं। किसी गंभीर मरीज को यदि तुरंत स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता हो तो उसे एयर एंबुलेंस के जरिए शीघ्रता के साथ बड़े अस्पताल पहुंचा कर इलाज करवाया जा सकता है। सीएम यादव के द्वारा सभी योजनाएं गरीबों के लिए चलाई जा रही हैं। इसकी शुरुआत आज खंडवा में भी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें