फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News : ओंकारेश्वर के फिर नाविकों की सतर्कता से टला हादसा, सुबह से अब तक तीन को डूबने से बचाया

Fri, 10 Oct 2025 06:35 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां चक्रतीर्थ घाट पर एक युवक डूबने से बाल-बाल बच गया। नाविकों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से दोपहर तक वे तीन युवकों को डूबने से बचा चुके हैं।

दोपहर में हुए इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पानी में डूबते हुए मदद के लिए हाथ हिलाता दिखाई देता है। तभी नाविक अपनी नाव लेकर उसके पास पहुंचते हैं और उसका हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए किनारे तक ले आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक करण है, जो बैतूल जिले का रहने वाला है। वह ओंकारेश्वर में मजदूरी करने आया था और नर्मदा नदी के धार्मिक महत्व के बारे में सुनकर नहाने के लिए नदी में उतर गया था।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: देश के तीसरे करवा माता मंदिर की कहानी भी चौंकाने वाली, राजा भोज को मिला था ये फल

नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बताया जा रहा है कि करण को तैरना नहीं आता था। हादसे से पहले घाट पर मौजूद नाविकों ने उसे दो बार चेतावनी दी थी कि वहां पानी गहरा है, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ गया। जैसे ही करण डूबने लगा, घाट पर मौजूद ओंकारेश्वर नगर पालिका के पूर्व पार्षद दीपक केवट अपने साथी के साथ नाव से पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान दीपक केवट के साथी ने पूरे रेस्क्यू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें