मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बहोरीबंद सीईओ पर भ्रष्टाचार करने सहित मानसिक और शारीरिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान वो अनोखे अंदाज में कलेक्टर कार्यालय गेट से DM ऑफिस तक लुढ़कते हुए पहुंचे थे, जिसका वीडियो सामने आया है।
बहोरीबंद तहसील जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल ने जनपद सीईओ की मनमानियों के विरोध में अपने साथियों सहित कटनी कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क पर लुढ़कते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस सहित लग्जरी कार जब्त
आपको बता दें, लुढ़कते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल दलित वर्ग से हैं और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष लालकमल बंसल सैकड़ों साथियों सहित जनपद सीईओ की मनमानियों के विरोध में प्रदर्शन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने जनपद के सीईओ अभिषेक कुमार झा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: जमीन को लेकर नहीं हो रही किसान की सुनवाई, गुस्से में तहसील कार्यालय के बाहर पिया जहर
लालकमल बंसल ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल से उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मैं अधिकारियों से लगातार पत्राचार कर शिकायत करता रहा कि जनपद में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आज मैं इतना त्रस्त हो गया, दलित आदमी इतना पीड़ित हो गया हूं कि मैं आज कलेक्ट्रेट के गेट से यहां तक लुढ़कते लुढ़कते आया और कलेक्टर साहब से ज्ञापन के लिए बात रखी कि कलेक्टर साहब आए और हमारा ज्ञापन लें। लेकिन धन्य हमारे जिले के कलेक्टर साहब जो इस इस दलित की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, मौके पर संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।