फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime : कटनी में हाईवे लूट का खुलासा: पारधी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख का सोना बरामद

Wed, 02 Jul 2025 08:26 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने छपरा बायपास के पास हुई इस घटना में शामिल पारधी गिरोह के 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य 3 आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 43.710 ग्राम सोना और नकदी सहित कुल 4.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूट के गहने और नकदी बरामद करने के साथ-साथ दो सर्राफा व्यापारियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने चोरी का माल खरीदा था।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 18 जून की रात करीब 2 बजे की है। पीड़ित अखिलेश श्रीवास्तव अपने साथियों ओमप्रकाश शुक्ला और रामसुजान वंशकार के साथ जबलपुर से लौट रहे थे। NH-30 पर छपरा टाटा कमर्शियल के सामने अखिलेश बाथरूम के लिए रुके थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने अखिलेश से सोने की चेन, दो अंगूठियां और 2.5 लाख रुपये, ओमप्रकाश शुक्ला से 15 हजार रुपये, और रामसुजान से 7 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया था।


यह भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन को छोड़ सबकुछ पहले से तय था, औपचारिक घोषणा आज


जब्त किया गया माल
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया, उसमें शामिल हैं:

गला हुआ सोना – 19 ग्राम

सोने की चेन – 20 ग्राम

सोने की अंगूठी – 2 ग्राम

सोने की बाली – 2 ग्राम

सोने की खुटिया – 1 ग्राम

नकदी – ₹2,000

सर्राफा व्यापारियों को भी भेजा गया जेल
मुख्य आरोपी रुआ पारधी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लूटा गया सोना संजय उर्फ संजू सोनी और अंकित उर्फ अखिलेश सोनी नामक दो स्थानीय सर्राफा व्यापारियों को बेचा गया था। पुलिस ने दोनों सर्राफों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और लूटी गई शेष संपत्ति को भी बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें