कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पोषण आहार घोटाले पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके विभाग में इस तरह का घोटाला हो।मासूम गरीब बच्चों का पोषण छिना जाए उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। शिवराज सिंह चौहान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।