फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua: फोरलेन मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन जारी, सांसद ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्या

Sat, 22 Aug 2026 06:43 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

झाबुआ में फोरलेन मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की समस्याओं को जानने और आंदोलन को समर्थन देने सांसद अनिता नागरसिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने जमीन पर बैठकर किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। किसानों ने सांसद को बताया कि वे पिछले छह महीनों से फोरलेन निर्माण से जुड़ी मुआवजे की मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के सामने अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान कई किसानों के कुएं और पक्के मकान मुआवजा प्रक्रिया में छूट गए हैं। इससे वे आर्थिक संकट के साथ असमंजस की स्थिति में हैं। किसानों ने एक अन्य मामला भी सांसद के सामने रखा। उन्होंने बताया कि एक किसान ने सरकारी जमीन पर बगीचा तैयार किया है और पटवारी के माध्यम से उसका नियमित टैक्स भी जमा कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है।

पढ़ें: मिड-डे मील खाते ही फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए बच्चे, सरकारी स्कूल की व्यवस्था सवालों के घेरे में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा कि थांदला और पेटलावद क्षेत्र के किसानों की परेशानियों की उन्हें जानकारी हो गई है। किसानों ने कलेक्टर के माध्यम से जो लिखित शिकायतें दी हैं, उनके आधार पर स्थानीय स्तर पर प्रशासन से चर्चा की जा रही है। उन्होंने किसानों को जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि जिन मांगों का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकेगा, उन्हें लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। किसानों से चर्चा के बाद सांसद चौहान कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात की। इस दौरान फोरलेन मुआवजे समेत किसानों की अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ नेता शैलेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर हटीला, जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और कल्याण डामर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें