भेड़ाघाट स्थित हीरापुर बंधा में विवादों में आए कथावाचक उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर कलश से पानी डालने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद स्वामी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौट गए थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद आयोजक भी मौन धारण किए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: बांसवाड़ा में बाबा उत्तम स्वामी का आश्रम दिखा वीरान, आरोपों के बाद कोई भी सामने आने को तैयार नहीं
गौरतलब है कि भेड़ाघाट के हीरापुर बंधा में उत्तम स्वामी की कथा वाचन के कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक किया गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने विवादित स्वामी भी पहुंच गए थे। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद स्वामी कार्यक्रम से अपने दूरी बनाते हुए दूसरे दिन वापस लौट गए थे। इस दौरान वे मीडिया से दूरी बनाए रखे थे।
आयोजकों ने साधी चुप्पी
उनके शिष्य व आयोजक मंडल द्वारा कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समापन अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। महिलाएं समूह में कलश में पानी लेकर कार्यक्रम स्थल में पहुंची थीं। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद महिलाएं कलश उठाने जा रही थीं। तभी स्टेज में खडे उनके शिष्य व आयोजकों ने कलश में भरा पानी महिलाओं के ऊपर फेंकना प्रारंभ कर दिया। कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाओं के साथ किए गए ऐसे व्यवहार के संबंध में आयोजक चुप्पी साधे हुए हैं।
ये भी पढ़ें-महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर युवती ने लगाए आरोप, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मांगा स्पष्टीकरण
किसी ने नहीं की शिकायत
एसडीओपी बरगी अजुंल अयंक मिश्रा ने बताया कि इस घटना के संबंध में किसी महिला द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोई महिला शिकायत करती है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।