फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: मानसून की बेरुखी से नर्मदा का जलस्तर घटा, कई घाटों पर लोग पैदल कर रहे नदी पार; जल संकट की आशंका

Tue, 30 Jun 2026 05:33 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

मानसून की बेरुखी का असर अब नर्मदा नदी और बरगी बांध के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार कम बारिश के कारण नर्मदा के कई घाटों पर पानी का स्तर इतना घट गया है कि लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। वहीं बरगी बांध के जलस्तर में भी पिछले वर्षों की तुलना में करीब तीन मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बांध का मौजूदा जलस्तर निर्धारित स्तर से अब भी करीब साढ़े तीन मीटर अधिक बना हुआ है। बरगी बांध के प्रभारी सहायक यंत्री आर.आर. रोहित ने बताया कि 30 जून तक बांध का जलस्तर 403.55 मीटर होना चाहिए। वर्तमान में जलस्तर 407.04 मीटर है, जो निर्धारित स्तर से लगभग 3.5 मीटर अधिक है। हालांकि, पिछले कई वर्षों में 30 जून तक बांध का जलस्तर औसतन 410 मीटर के आसपास रहता था। इस वर्ष कम बारिश के कारण इसमें करीब तीन मीटर की कमी दर्ज की गई है।

पढ़ें: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी उन्होंने बताया कि रेलवे और नगर निगम को बांध से प्रतिघंटा लगभग 95 क्यूमैक्स पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा लेफ्ट बैंक कैनाल (एलबीसी) के माध्यम से करीब 12 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 422.76 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य तौर पर 178.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष जून में केवल 63 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी सामान्य से लगभग 115 मिमी कम वर्षा हुई है। कम बारिश का असर नर्मदा नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, जिलहरी घाट सहित कई स्थानों पर नदी के बीच टापू उभर आए हैं। कई घाटों पर पानी इतना कम हो गया है कि लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। यदि मानसून की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में जल संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें