फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर किया बर्बाद, नौकरी के नाम पर ऐंठे 38 लाख, जेवरात भी लगाए ठिकाने

Fri, 21 Feb 2025 09:46 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

राइट टाउन स्थित आस्था अपार्टमेंट निवासी आदित्य मिश्रा (30) के साथ उसकी पत्नी ने विश्वासघात कर ससुराल को कंगाल कर दिया। पत्नी ने अपने दोस्त आकाश नेमा (निवासी नरसिंहपुर) के साथ मिलकर 38 लाख रुपये ऐंठे और पुश्तैनी व शादी के असली जेवरात नकली में बदल दिए। मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार, आदित्य का विवाह 2021 में पूजा से हुआ था। कुछ समय बाद पूजा ने आकाश को फैमिली मेंबर जैसा बताते हुए ससुराल वालों से मिलवाया। उसने बताया कि आकाश सरकारी नौकरी लगवाता है। इसके बाद आकाश का घर आना-जाना बढ़ गया। आकाश ने आदित्य को पटवारी पद और पूजा को संविदा वर्ग 2 में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके चलते अप्रैल 2022 से 7 फरवरी 2024 तक आदित्य ने आकाश के बैंक खाते में 38 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आदित्य के पिता रूद्र प्रसाद और बहन गोल्ड लोन के लिए पुश्तैनी जेवरात को नरसिंहपुर स्थित एसबीआई ब्रांच ले गए। वहां जांच में जेवरात नकली निकले। शक होने पर आदित्य ने शादी के जेवरात भी चेक कराए, जो नकली निकले। मामले का खुलासा होने पर पूजा घर छोड़कर फरार हो गई। वहीं, आकाश ने आदित्य को व्हाट्सएप पर धमकी दी। आदित्य की शिकायत पर मदन महल थाने में पत्नी पूजा और आकाश नेमा के खिलाफ धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें