फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: जबलपुर में एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 16 वर्षीय किशोरी की मौत, छोटी बहन गंभीर

Sun, 01 Nov 2026 06:40 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गढ़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक्टिवा सवार दो किशोरियां सड़क डिवाइडर से टकरा गईं। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रीवा निवासी मनोज साकेत वर्तमान में हनुमानताल क्षेत्र के सिंधी कैंप में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी (16) रविवार सुबह अपनी छोटी बहन सृष्टि (14) को एक्टिवा पर बैठाकर बरगी हिल्स स्थित आईटी पार्क रोड की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकरा गई।

पढे़ें: सतना: अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त हादसे के समय किशोरियां हेलमेट नहीं पहने थीं। डिवाइडर से टकराने के कारण जाह्नवी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठी सृष्टि भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय एक्टिवा पर चार किशोरियां सवार थीं। उनके मुताबिक, वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हालांकि, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि घायल किशोरी के अनुसार, एक्टिवा पर वह और उसकी बहन ही सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने चार किशोरियों के सवार होने की जानकारी दी है। पुलिस इस विरोधाभास की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें