फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में चीयर्स गर्ल्स के सामने थिरके BJP विधायक, कांग्रेस ने ली चुटकी

Wed, 26 Feb 2025 09:56 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

बरगी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नीरज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर 'नाचो-नाचो' गाने पर चीयर गर्ल्स के सामने अपने समर्थकों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शहपुरा में आयोजित विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का बताया जा रहा है। फाइनल मैच में चीयर गर्ल्स का आकर्षण
विधायक नीरज सिंह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 फरवरी को हुआ। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में चीयर गर्ल्स को बुलाया गया था। मैच के दौरान जब खिलाड़ी चौके-छक्के मारते, तो चीयर गर्ल्स मंच पर डांस कर उनका उत्साहवर्धन करतीं। इसके लिए एक ऊंचा मंच भी तैयार किया गया था, ताकि दर्शक आसानी से डांस देख सकें। चीयर गर्ल्स की वजह से मैच में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक ने भी थिरकाए कदम
मैच का आनंद लेने और चीयर गर्ल्स का डांस देखने के लिए विधायक नीरज सिंह भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे। फाइनल मैच समाप्त होने के बाद जब चीयर गर्ल्स मंच पर डांस कर रही थीं, तब विधायक भी मंच के सामने अपने समर्थकों के साथ जमकर थिरकने लगे। उनके डांस का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विपक्ष की टिप्पणी
वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। बरगी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह भाजपा की संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हाल ही में भोपाल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अपने पार्टी के सांसदों और विधायकों को ऐसे आयोजन करने की टिप्स दी होंगी, जिसके कारण विधायक कप में चीयर गर्ल्स को बुलाया गया। वीडियो पर चर्चा जारी
विधायक नीरज सिंह के चीयर गर्ल्स के सामने डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थक इसे मनोरंजन का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे भाजपा की संस्कृति से जोड़कर आलोचना कर रहा है। हालांकि, विधायक की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें