फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अंजुमन इस्लामिया ने रविवार की जगह शुक्रवार कर दिया था अवकाश, शिक्षा विभाग ने खुलवाया स्कूल का ताला

Fri, 31 Oct 2025 08:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट कमेटी ने माढोताल स्थित स्कूल का साप्ताहिक अवकाश रविवार को निरस्त करते हुए जुमे यानी शुक्रवार को कर दिया था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर ताला खुलवाया। शिक्षा विभाग से अनुमति नहीं लेने के कारण ट्रस्ट प्रबंधन को उक्त आदेश भी निरस्त करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- ये कैसी मोहब्बत: बच्चों की करने वाले थे सगाई, तैयारियां करते-करते लड़के की मां लड़की के पिता संग हो गई फरार

अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आता है और जबलपुर में पांच स्कूल तथा एक कॉलेज संचालित करता है। ट्रस्ट प्रबंधन माढोताल स्थित हिन्दु व उर्दू स्कूल सहित गोहलपुर स्थित स्कूल व कॉलेज तथा आनंद नगर स्थित स्कूल में जुमे यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर रखा है। माढोताल स्थित अंग्रेजी मीडियम स्कूल का भी साप्ताहिक अवकाश रविवार के स्थान पर शुक्रवार को किए जाने का फैसला ट्रस्ट कमेटी द्वारा लिया गया था। स्कूल में गत आठ माह से साप्ताहिक अवकाश जुमे के दिन किया जा रहा था। इस संबंध में जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर ताला खुलवाया और बिना अनुमति अवकाश में परिवर्तन के आदेश को निरस्त कर प्रबंधन को निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि प्राइवेट स्कूल अपने साप्ताहिक अवकाश का निर्धारित खुद कर सकते हैं। स्कूल प्रबंधन ने साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन करने के सूचना स्कूल शिक्षा विभाग को नहीं दी थी। साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन के विशेष कारण वश किया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक से बिना सहमति से प्रबंधन ने मनमाने तरीके से उक्त निर्णय लिया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन किए जाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जुमे के दिन अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं आते थे जिसके कारण उक्त निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें