फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पहले बाइक फिर राह चलती महिला को टक्कर मारकर पलटी बेकाबू कार, मां-बेटे सहित तीन की मौत

Sun, 07 Sep 2025 10:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

पाटन थानान्तर्गत ग्राम ग्वारी में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई। कार चालक ने एक अन्य राहगीर महिला को भी टक्कर मारी। कार की टक्कर से राहगीर महिला उछलकर नाले में गिर गई थी और उसकी भी मौत हो गई थी। इसके बाद कार लगभग 30 मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पाटन थाना प्रभारी गोपेन्द्र सिंह राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार पाटन निवासी सकीला बी पति शेख रफीक उम्र 45 साल अपने बेटे शोएब तथा छोटे बेटे फैजान के साथ बाइक क्रमांक एमपी 20 एम डी 9473 में शनिवार की शाम को शाहपुरा जा रही थी। बाइक उसका बड़ा बेटा चला रहा था। पाटन-शहपुरा मार्ग स्थित ग्राम ग्वारी के समीप सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड एन 8904 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल में मौत हो गई तथा दोनों बेटे घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सागर में बवाल, जामा मस्जिद कटरा बाजार जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इसके बाद कार ने राहगीर फंगिया बाई उम्र 60 साल निवासी कुंडम को टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर से महिला उछलकर पुलिया से नाले में गिर गई थी। उसका शव रविवार को नाले में उतराते हुए मिला। कार लगभग 30 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में कार चालक लखन ठाकुर उम्र 80 भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान रविवार को शोएब ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें