फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Outbreak : इंदौर पानी कांड पर खुल गई नगर निगम की पोल, प्रशासन से भी मान लिया कि...

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से हुई मौतों के मामले में प्रशासन ने 14 लोगों की मौत को स्वीकार कर लिया है। जांच कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें 14  लोगों के नाम शामिल हैं और 2 के नामों को शामिल नहीं किया गया है। कई संस्थाओं के सर्वे में 16 लोगों की मौत बताई गई थी जिसके बाद प्रशासन और सरकार के द्वारा अलग अलग आंकड़े आ रहे थे। अब यह साफ हो चुका है कि गंदे पानी की वजह से 14 लोगों की मौत हुई थी। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह आंकड़े बढ़ते जाएंगे क्योंकि अभी भी कई अस्पतालों में गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। आज सोमवार को भी एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसके बाद संस्थाओं द्वारा दी गई सूची के हिसाब से यह आंकड़ा 17 हो गया है। अब आज हुई मौत के कारणों के बारे में भी जांच कमेटी दस्तावेजों को देखेगी। यदि जल संक्रमण की वजह से मौत होना बताया जाएगा तो इसे भी सरकारी आंकड़ों में दर्ज किया जाएगा... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें