सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावक आपस में खेलते नजर आए। शावकों की इस मस्ती को STR के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने खुद अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने ये रोमांचक वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है।
दोनों शावक की चंचलता और मस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रास्ते में भाई-बहन आपस में मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं, कुछ समय बाद दोनों शावक भाई-बहन तालाब के पास बने हुए पेड़ों के ऊपर उछल कूद मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जारी किया है। फील्ड डॉयरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया वीडियो एसटीआर के मढ़ई क्षेत्र का है। दोनों शावक भाई-बहन ( एक ही बाघिन के बच्चे) हैं। शावकों की अठखेलियों ने जंगल के वातावरण को रोमांचित कर दिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और गश्त के दौरान टाइगर और अन्य वन्यप्राणियों के रोमांचक नजारे अक्सर देखने को मिलते हैं। जो सफारी करने आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। कभी बाघ पर्यटकों की जिप्सी के आगे तो कभी पीछे भागते नजर आते हैं।