फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: किचन में गैस की टंकी के पीछे सीक्रेट रूम में छिपा रखी थी शराब, ढूंढने के लिए पुलिस रेंगते हुए घुसी

Mon, 10 Mar 2025 05:27 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

प्रदेश के हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में घर के किचन में बनाए एक सीक्रेट रूम से अवैध शराब का खजाना बरामद किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गैस की टंकियों के पीछे, एक छोटे से दरवाजे से रेंगते हुए जब अंदर जाकर देखा तो वहां 75 पेटियों में करीब 660 लीटर देशी-विदेशी शराब रखी मिली। वहीं, जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना सिराली की पुलिस टीम को ग्राम गहाल में अवैध शराब की सूचना मिली थी। इस पर कार्यवाही करते हुए गांव में बने शेख असलम के घर के किचन में बने, एक गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। इसके साथ ही मौके से ही अवैध शराब बेचने और रखने के जुर्म में गांव के ही दो आरोपी शुभम लुनिया एवं रज्जाक को गिरफ्तार किया है। इनके अन्य दो साथी फिलहाल फरार हैं। इस मामले में थाना सिराली में आबकारी एक्ट से जुड़ा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुप्त दरवाजा बना रखा था
बता दें, आरोपियों ने बडे शातिर तरीके से अपने घर के किचन में रखी गैस टंकियों के पीछे एक छोटा गुप्त दरवाजा बना रखा था। यह गुप्त कमरे में खुलता था। इस कमरे में लेटकर या रेंगते हुए ही अंदर जाया जा सकता था। पुलिस टीम जब रेंगते हुए इस कमरे में घुसी तो देखकर हैरान रह गई। अंदर जाकर यह कमरा शराब की पेटियों से भरा हुआ था। यहां आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड की शराब छिपा रखी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें