फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: स्कूल में घुसकर अचानक नाग-नागिन करने लगे डांस, टीचर और बच्चों ने देखा तो मच गया हड़कंप

Wed, 29 Oct 2025 06:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

अगर छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हों और अचानक क्लास के बगल की गैलरी में आकर नाग और नागिन डांस और अठखेलियां करते नजर आ जाएं तो आप समझ सकते हैं क्या होगा? उनकी क्या टीचर्स की भी घिग्गी बंध जाएगी और भगदड़ मच जाएगी। ऐसा ही हुआ ग्वालियर जिले के भीतरवार इलाके में स्थित ग्राम बामरोल के एक सरकारी स्कूल में, अचानक नाग नागिन का डांस देखकर भय के कारण हड़कंप मच गया।

घटना जिले के भीतरवार के दूरस्थ इलाके में स्थित ग्राम बामरोल गांव की है। यहां पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में पढ़ाई चल रही थी तभी अचानक बच्चों ने देखा कि उनकी क्लासरूम से सटी गैलरी में दो सांप घूम रहे हैं। बच्चों ने यह बात अपने टीचर को बताई तो वे भी घबरा गए।पहले तो उन्होंने बच्चो को सुरक्षित करने के लिए क्लासरूम बंद कर दिया। उसके बाद देखा तो गैलरी मे नाग और नागिन जो लंबाई में काफी बड़े थे स्वछंद विचरण करते हुए अठखेलियां कर रहे थे कुछ देर तक वे नृत्य की मुद्रा में रहे।

ये भी पढ़ें- एम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में पुलिसकर्मी को धमकाया

सांपों की मौजूदगी से स्कूल में लगभग आधा घंटा तक भय का माहौल रहा। इसके बाद स्टाफ के लोगों ने जैसे तैसे सांप के जोड़े को बाहर निकाला तब जाकर बच्चों और स्टाफ की जान में जान आई। बच्चे और स्टाफ अभी भी भयभीत हैं, क्योंकि स्कूल के आसपास झाड़ झंकाड़ हैं और बरसात के कारण वहां पानी भरने से सांपों आदि विषैले जंतुओं का डेरा बन गया है।

नाग-नागिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल के चारों तरफ खेत हैं, इस वजह से जीव-जंतु निकल आते हैं। इसको लेकर हम पत्राचार कर रहे हैं और चारों तरफ से स्कूल की बाउंड्री वॉल कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें