फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने खेली होली, जवानों के साथ नाचे SP, IG और कमिश्नर

Sat, 15 Mar 2025 08:08 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

रंगों के उत्सव होली पर 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन ग्वालियर में अफसरों ने जमकर होली खेली है। पुलिस अफसर होली के रंगों में सराबोर दिखे। ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस जवान और अफसरों ने होली के दूसरे दिन शनिवार को होली मनाई।

ग्वालियर पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिस अफसरों और जवानों का हुड़दंग देखने लायक था। रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे और होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा गाने पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी सहित महिला पुलिस अफसर जमकर थिरके। हर कोई होली के रंग और उत्साह में चूर नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें: पिकअप वाहन द्वारा युवक को 200 मीटर घसीटने से मौत, गाड़ी रिवर्स कर चालक ने कुचला

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने होली समारोह की शुरुआत सभी को होली की शुभकामनाएं देकर की। इसके बाद अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तो वहां पूरा माहौल मानो होली के रंग में रंग गया। होली के स्पेशल सॉन्ग पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी नाचते-झूमते नजर आए। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब रंग गुलाल उड़ाया है।



शुक्रवार को होली के त्योहार पर पुलिस ने 36 घंटे शहर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी की थी। पुलिस अफसर व जवान होली के अगले दिन पड़वा या दूज पर पुलिस लाइन में होली मनाते हैं।इसी के चलते शनिवार को ग्वालियर पुलिस लाइन में होली का उत्सव मनाया गया। जो पुलिस अधिकारी शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जाने पहचाने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर सीहोर में महादेव की होली, देश भर से आए श्रद्धालु

शनिवार को वह पुलिस लाइन में इस तरह होली खेलते नजर आए जैसे गलियों में मस्तानों की टोली हो। इस मौके पर पुलिस अफसरों व जवानों ने अपने गीत गाने, कविता पाठ करने व नाचने का हुनर दिखाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें