फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Weather News: ग्वालियर चंबल में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Mon, 05 May 2025 06:07 PM IST

मध्यप्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदला है। ग्वालियर चंबल सहित कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, अंचल के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। अंचल के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। यहां दोपहर करीब तीन बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिरने का अलर्ट है। इनमें मुरैना, गुना, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी जिले के साथ पन्ना भी शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें: इश्क में नहाती लड़कियों के बना रही थी अश्लील वीडियो...फिर भेजती थी बॉयफ्रेंड के पास दिल्ली

ग्वालियर में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। यहां बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर ट्रैफिक रुक गया, तापमान में गिरावट महसूस हुई। लोगों ने कहा कि बारिश आने से गर्मी से तो राहत मिलती है। लेकिन काम भी रुक जाते हैं। वहीं, भिंड में सोमवार दोपहर में मौसम बदल गया।आसमान पर काले बादल छाने लगे। तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले चार से छह घंटे में बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा डबरा के भितरवार में आंधी के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गई। डबरा में रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते कई जगह बिजली गुल हो गई। गुना के गढ़ा गांव में लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होना था। आंधी से टेंट उड़ गया।

यह भी पढ़ें: भयंकर आंधी-तूफान में उड़ गए विवाह सम्मेलनों के टेंट, हनुमान चौराहे पर गिरा तोरण द्वार

बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें