फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: किले से युवती ने लगाई छलांग, रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Aug 2025 11:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट से एक लड़की ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तो शोर मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। किले स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर की तत्परता के चलते लड़की को किला तलहटी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया। आत्महत्या के प्रयास के पीछे का क्या कारण है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

दरअसल ग्वालियर किले पर शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक सुहाने मौसम के साथ पहुंचे हुए थे। लाइट एंड साउंड पॉइंट पर किले के साथ सेल्फी ली जा रही थी। तभी अचानक एक लड़की उस पॉइंट से आत्महत्या करने के मकसद से कूद गई। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

ग्वालियर किले पर स्थित पुलिस चौकी से कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के जरिए किला तलहटी में अकेले ही उतर गए। वहां जाकर जब देखा कि लड़की की सांस चल रही है तो तत्काल सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ऐसे में लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के जरिए लड़की को किला तलहटी से ऊपर खींचकर सुरक्षित बचाया गया। कांस्टेबल ऋषि सिंह तोमर यदि समय पर किला तलहटी में नहीं उतरते तो लड़की नीचे गहरी खाई में गिर जाती और इसके चलते उसकी जान भी जा सकती थी। लड़की के शरीर पर चोटे आई है जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? वह ग्वालियर में कहां रहती है। यह सब पूछताछ लड़की के नॉर्मल होने के बाद ग्वालियर थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें