फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: बाइक पर चलते समय 50 हजार रुपये जेब से निकाले, देखिए खतरनाक चोरों का सीसीटीवी वीडियो

Fri, 07 Mar 2025 04:55 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर जिले में अपराध और अपराधी दोनों ही अपनी सीमाएं लांघते जा रहे हैं। न तो अपराधियों में सुरक्षा व्यवस्था का भय है और न ही किसी भी प्रकार का अपराध करने से पहले किसी का खौफ। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अपराधी गाड़ी पर जाते हुए व्यक्ति का पर्स चुराते हुए दिख रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में है और पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के रहने वाले फरियादी गौरव नामदेव ने ग्वालियर थाने आकर पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह घर के किसी काम के लिए बैंक से 50 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। तभी एक टर्निंग पॉइंट पर एक व्यक्ति ने जब गाड़ी धीमी हुई तो उनके पिता के पास रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और एक अन्य व्यक्ति था, जो कि पहले से वहां बाइक लेकर मौजूद था।

रुपये चुराने वाला व्यक्ति उसकी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया तो घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर चलती बाइक पर बैठे फरियादी के पिता की जेब काटकर पैसे चुराकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, कैमरे में कैप्चर हुए चोर को पुलिस पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।

कैमरे में कैद हुई घटना को देखकर लग रहा है कि आरोपी पहले से ही फरियादी के आने की तक में थे और जैसे ही फरियादी ने गाड़ी को गली में मोड़ने के लिए गाड़ी को स्लो किया। तभी उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया और मौका से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने फरियादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें