फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: ससुरालियों के टॉर्चर से परेशान दामाद ने उठा लिया बड़ा कदम, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 16 Dec 2024 09:44 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

कुछ दिन से अतुल सुभाष सुसाइड केस पूरे देश मे गूंज रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के गुना शहर में सामने आया है। जहां गोकुल सिंह चक निवासी 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के पिता का दावा है कि उनके बेटे के साथ उसके ससुरालियों ने मारपीट की थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने फांसी लगाई है।

जानकारी सामने आई है कि गोकुल सिंह चक निवासी अरमान खां पुत्र शहजाद खां का शव उसके घर में तड़के 4 बजे फंदे पर लटका देखा गया है। खास बात यह है कि आत्महत्या करने से कुछ दूर पहले अरमान अपने पिता के साथ एक ही पलंग पर सो रहा था। गहरी नींद में सो रहे पिता को भनक ही नहीं लगी कि अरमान आत्मघाती कदम उठाने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और अरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अपने जीवन का एकमात्र सहारा खो चुके अरमान के पिता ने बताया कि उसकी मां बचपन में ही चल बसी थी। शहजाद ने ही अरमान की परवरिश की थी और करीब 10 साल पहले उसकी शादी कर दी थी। अरमान एक बेटा और एक बेटी का पिता भी था। एक दिन पहले शनिवार को वह अपने पत्नि को लेने ससुराल गया था। तब शहजाद को पता चला कि अरमान के साथ मारपीट की जा रही थी।

शहजाद का दावा है कि अपने बेटे की ससुराल पहुंचा तो उसके साथ आधा दर्शन से ज्यादा लोग मारपीट कर रहे थे। वह किसी तरह अरमान को बचाकर घर ले आया और समझाकर अपने साथ ही सुला लिया। शहजाद ने खुलासा किया है कि अरमान की पत्नि के भी एक युवक के साथ  संबंध थे, और वह मारपीट में भी शामिल है। अरमान मारपीट और पत्नि की बेवफाई से परेशान था। यही वजह हो सकती है कि उसने अपनी ही जान दे दी। पिता शहजाद का आरोप है कि उनके बेटे अरमान को उसके छोटे-छोटे बच्चों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था। फिलहाल कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें