फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ से सामने आया भालू का रोमांचक वीडियो, बच्चों को पीठ पर सैर कराते दिखी मादा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Updated Mon, 06 Mar 2023 11:27 AM IST

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से अक्सर वन्य जीवों को रोमांचक वीडियो सामने आते हैं। कभी बाघ जंगल में टहलते नजर आता है तो कभी तेंदुआ दिखाई देता है। सैलानी के दौरान पर्यटकों को भालू भी कभी-कभार नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भालू का एक रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां मादा भालू अपने दो बच्चों को पीठ पर बैठाकर जंगल की ओर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में सफारी में पर गए पर्यटकों को इस मादा भालू ने रोमांचित कर दिया। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भालू के साथ बच्चों का दीदार कर पर्यटक उत्साहित हो गए।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को मगधी जोन में पर्यटक सफारी के लिए गए थे। जब वह प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा रहे थे। इस दौरान पर्यटक भालू का दीदार कर रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में भी कैद किया। वहीं, पर्यटकों ने जानकारी देते हुए बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान भालू कभी-कभी दिखाई दे जाते हैं। लेकिन ऐसा नजारा देखने को बहुत कम ही मिलता है। जब भालू अपने बच्चों को पीठ में बैठाकर जंगल की ओर जा रहा हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें