फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digvijay Singh या Kamal Nath..किसकी वजह से Scindia ने छोड़ी थी Congress? पांच साल बाद फिर...

Video Desk Amar Ujala Updated Thu, 28 Aug 2025 01:26 PM IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अंदर फिर से तनातनी जारी है। केंद्र बिंदु में पांच साल पुरानी कहानी है। कहानी यह है कि मध्य प्रदेश में 17 माह पुरानी सरकार कैसे गिर गई? ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ से नाराज हुए या दिग्विजय सिंह से। इस पर एक बार फिर से नई बहस छिड़ी है। दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि कमलनाथ की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर चले गए। इसके बाद कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहरा दिया। आइए आपको बताते हैं कांग्रेस की सरकार गिरने की नींव कैसे पड़ी थी? 

ये पुरानी तस्वीर उसी दौर की है, जब कांग्रेस सत्ता में काबिज थी और आंतरिक खेमे में तनातनी चल रही थी। राहुल गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया के बीच जारी सियासी वॉर को कम करने की कोशिश की थी, पर वो भी डैमेज कंट्रोल करने में असफल रहे। उस समय भी इस तस्वीर के बाद समझौते का दावा किया गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं में एक भरोसा भरा गया था, लेकिन सारे दावे कोरे साबित हो गए थे।

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इसमें शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीट मिली थी। इसके अलावा एक सीट सपा, दो बसपा और चार पर निर्दलीय विधायक चुनाव जीते थे। कांग्रेस निर्दलीय, बसपा और सपा विधायक के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही थी। ऐसे में पार्टी के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि सीएम पद का चेहरा कौन होगा? इस रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे थे, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ थे। दोनों के समर्थक अपने अपने तरीके से दावेदारी पेश कर रहे थे। वहीं, पार्टी के अंदर भी इसे लेकर मंथन चल रहा था। कई दिनों के मंथन के बाद राहुल गांधी ने एक तस्वीर शेयर की उस तस्वीर में बायी तरफ कमलनाथ और दायी तरह ज्योतिरातिरादित्य सिंधिया थे। उस तस्वीर के साथ ही कमलनाथ की सीएम के रूप में ताजपोशी की घोषणा हो गई थी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें