फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: होटल के कमरे में मिला खरगोन में पदस्थ थाना प्रभारी का शव, पास में बिखरा था खून, मचा हड़कंप

Fri, 19 Dec 2025 02:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव धार शहर के एक होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल का है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी करण सिंह रावत उर्स में ड्यूटी के सिलसिले में धार आए हुए थे और शिवानी होटल में ठहरे थे। आज सुबह करीब 12 बजे तक जब होटल के कमरे का गेट नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। शव के पास खून बिखरा हुआ पाया गया।

ये भी पढ़ें- बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला, तीन कर्मचारी सस्पेंड, पूर्व सिविल सर्जन को नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि मृतक को लीवर से संबंधित बीमारी थी। होटल के कमरे में रात करीब 8 बजे मंगवाया गया खाना भी टेबल पर ही रखा मिला। थाना प्रभारी करण सिंह रावत मूल रूप से झाबुआ जिले के भाभरा के पास आम्बुआ गांव के निवासी थे और कुछ दिन पहले ही खरगोन में उनकी पोस्टिंग हुई थी, जहां वे डीआरपी लाइन में रह रहे थे। फिलहाल मौके पर एफएसएल टीम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें