फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 11:29 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दुल्हन सहित उसके परिवार और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह शादी के कुछ दिन बाद पैसे हड़पकर फरार हो जाता था।

जानकारी के अनुसार रतेड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश मालवीय की शादी गांव के ही दलाल कमलेश के माध्यम से तय करवाई गई थी। 28 मार्च को देवास में कोर्ट मैरिज कराई गई, जिसके लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए गए।

ये भी पढ़ें: Ratlam News: डीजे ऑपरेटर के अपशब्दों से हुआ खूनी संघर्ष, चाकू के हमले में युवक की मौत, खाली हाथ लौटी बारात

पुलिस जांच में सामने आया कि दुल्हन पूजा राठौर पहले भी महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में दो शादियां कर चुकी थी और कुछ दिन साथ रहने के बाद फरार हो जाती थी। इस बार भी उसने पति की मृत्यु और दो साल की बेटी होने की बात बताकर पीड़ित का भरोसा जीता और शादी के बाद कुछ दिन साथ रहने के बाद 16 अप्रैल को बहाना बनाकर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित ने 17 अप्रैल को बरोठा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी सविता सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हरसूद क्षेत्र से दुल्हन पूजा राठौर, उसके पिता कैलाश राठौर, माता किरणबाई, भाई संजय और दलाल कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से खंडवा जिले के इमलानी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें