थाना उनाव पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए हथियार बनाने के कार्य में लगे आरोपी अब्दुल रशीद मंसूरी उर्फ पप्पू बेल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अवैध फैक्ट्री में मिले 315 बोर के 4 कट्टे, और भारी मात्रा में अधबने हथियार, बेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने के अन्य उपकरण। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से अवैध हथियार की फैक्ट्री के बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।