फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: नहर में मगरमच्छ दिखने से गांव में दहशत, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सिंध नदी में छोड़ा

Wed, 28 Jan 2026 11:08 AM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

जिले में बेमौसम बारिश के बाद नहर में मगरमच्छ निकल आने से ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामला सेंबढ़ा ब्लॉक के मलियापुरा गांव के पास का है, जहां ग्रामीणों ने नहर में अचानक बड़े आकार का मगरमच्छ तैरते हुए देखा। खबर फैलते ही नहर किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए, जबकि बच्चे और महिलाएं डर के कारण घरों में ही दुबक गए।

करीब एक घंटे तक मगरमच्छ नहर में इधर-उधर घूमता रहा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नहर में पहली बार इस तरह का जंगली जीव दिखाई दिया है। सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण रस्सियों और जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जाल में फंसाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पकड़ने के दौरान मगरमच्छ ने कई बार जाल तोड़ने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से उसे काबू में कर लिया।

ये भी पढ़ें: खंडवा में सुतली बम फैक्टरी का भंडाफोड़: 2000 किलो विस्फोटक बरामद, आरोपी फरार; पुलिस की जांच जारी

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को सेवड़ा स्थित सिंध नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। भगुवापुरा थाना प्रभारी साकिर खान ने बताया कि इससे पहले भी करीब तीन महीने पहले इसी क्षेत्र में मगरमच्छ का बच्चा मिला था, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।

लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरों और नदी किनारे निगरानी व सतर्कता बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें