फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: पीतांबरा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां के आशीर्वाद से की वर्ष 2026 की शुरुआत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Updated Thu, 01 Jan 2026 01:04 PM IST

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित देश के प्रमुख देवी तांत्रिक शक्तिपीठों में से एक मां पीतांबरा मंदिर में नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा नववर्ष 2026 की शुरुआत को शुभ और मंगलमय बनाने के लिए हजारों की संख्या में भक्त सुबह तड़के ही मंदिर परिसर पहुंच गए और मां पीतांबरा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

नववर्ष के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लग गईं सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का लगातार मंदिर में आना जाना बना रहेगा। श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर प्रांगण में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली रही है। कई भक्त दूर-दराज से पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। वहीं, कुछ श्रद्धालु परिवार सहित नववर्ष की शुरुआत मां के चरणों में मत्था टेक कर करना चाहते थे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें- Nushrat Bharucha: अभिनेत्री के महाकाल दर्शन पर मौलाना को आपत्ति क्यों? संतों ने याद दिलाया संविधान; कही ये बात

पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए। महिला श्रद्धालुओं और बुजुर्गों के लिए अलग कतार की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां पीतांबरा के दर्शन से उन्हें विशेष ऊर्जा और आत्मिक शांति मिलती है। इसलिए वे हर वर्ष नए साल पर यहां दर्शन के लिए आते हैं। कुल मिलाकर नये साल के पहले दिन दतिया का मां पीतांबरा मंदिर आस्था श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और नववर्ष 2026 की शुरुआत भक्तों ने मां के आशीर्वाद के साथ की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें