फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पैर धोने वाले युवक ने घर से निकलना किया बंद, बोला मैं पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट

Mon, 13 Oct 2025 07:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पटेरा थाना के सतरिया गांव में मीम बनाकर वायरल करने वाले युवक से पैर धुलाकर पानी पिलाने से जुड़े मामले में शुरू हुए बवाल के बाद अब गांव का माहौल लगभग शांत हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव में डेरा जमाए हुए हैं जो लोगों के साथ जनसंवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याएं जानने का भी प्रयास किया जा रहा है। साथ में इस घटनाक्रम को लेकर भी गांव के लोगों से चर्चा की जा रही है और उन्हें यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें कोई समस्या हो, तो तत्काल पुलिस या प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दें। कुशवाहा समाज के लोग इस मामले में मांग कर रहे हैं कि उनके समाज की बदनामी हुई है इसलिए उन्हें सम्मान वापस चाहिए। वही पीड़ित युवक परसोत्तम कुशवाहा का कहना है कि वह पुलिस- प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है। हालांकि वह अभी घर से नहीं निकल रहा क्योंकि कुछ लोगों ने उससे कहा है कि वह अभी घर में ही रहे।

सोमवार को गांव में जनसंवाद करने पहुंचे हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि पुलिस और राजस्व के अधिकारी गांव के लोगों से जन संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। घटना को लेकर भी बात हुई है। लोगों के बीच सौहाद्र बनाए रखने की अपील की गई है। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि पूरी तरह उचित और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- ये कैसा सम्मान: पंचायत में पैर धुलवाकर वही पानी युवक को पिलाया! गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल, दो गिरफ्तार

पीड़ित कार्रवाई से संतुष्ट
पीड़ित ने कहा कि शुक्रवार के दिन उसे बताया गया कि उसने जो गलती की है, मंदिर में पंचायत हो रही है वहां उसे आना है। पहले उसे यह पता था कि उसे 2100 रुपए आर्थिक दंड देकर माफी मांगनी है। जब वह मंदिर में पहुंचा तो उसे कहा गया तो 5100 रुपए का जुर्माना लगेगा और उसे अनुज पांडे के पैर धोकर पानी पीना पड़ेगा। मुझे ऐसा करना पड़ा। अब हम कुछ नहीं चाहते, लेकिन जो कुशवाहा समाज को ठेस पहुंची है उसमें शासन जो न्याय दिलाए हम उससे संतुष्ट हैं। हमसे कहा गया है कि घर से बाहर न निकलें, हम घर से बाहर नहीं निकल रहे। आरोपी परिवार से पहले से हमारा कोई विवाद नहीं है। मैं पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हूं।

दो आरोपी गिरफ्तार
बता दें इस मामले में पुलिस ने चार नामजद लोगों पर एफआईआर की है, जिसमें दो आरोपी रविवार रात पकड़े जा चुके हैं और अन्य की तलाश चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें