दमोह पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस का होली मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिसकर्मियों ने दिल खोलकर होली खेली और एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस आयोजन में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी की अगुआई अनूठे अंदाज में की गई। वह बग्घी पर सवार होकर लाइन पहुंचे।
यह भी पढ़ें: 40 फीट गहरे कुएं में गिरा प्रधान आरक्षक का बेटा, खोजने में जुटे गोताखोर हुए असफल
सुबह पुलिस अधिकारी एसपी सोमवंशी के बंगले पहुंचे। वहां से उन्हें बग्घी पर सवार कराकर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिसकर्मी नाचते-गाते हुए एसपी के साथ चल रहे थे। इस दौरान रस्ते में लोगों ने सोचा बग्घी में कोई दूल्हा जा रहा है, लेकिन जब लोगों ने पुलिस कर्मियों को होली खेलते देखा तो वह समझ गए कोई पुलिस अधिकारी इसमें सवार है। डीजे की धुन पर होली के गीतों पर नाचते हुए सभी लोग पुलिस लाइन पहुंचे। सभी ने मिलकर रंग और गुलाल से होली का आनंद लिया। इसके बाद कोतवाली में भी होली का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिसकर्मियों ने होली खेली।
यह भी पढ़ें: महिला जेल प्रहरी की करंट से मौत, पति की मौत पर मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, अकेला बचा सात वर्षीय बेटा
बता दें पुलिस कर्मियों की होली होली के त्यौहार के अगले दिन होती है। क्योंकि पुलिस के जवानों को होली के पर्व पर जिले भर में अपनी ड्यूटी देनी पड़ती है ताकि लोग शांतिपूर्वक इस त्यौहार को मना सके और कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो सके। होली के दिन शुक्रवार को जिले के सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने प्वाइंटों पर ड्यूटी दे रहे थे जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ और शनिवार को जब पुलिसकर्मियों का होली खेलने का समय आया तो उन्होंने दिल खोलकर होली खेली और इस पर्व को मनाया।
इससे एक दिन पहले धुलेंडी के अवसर पर जिले में पुलिस की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इसी खुशी में शनिवार को पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम किया गया। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।