फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: किसान के घर में लगी आग से कृषि उपकरण और अन्य सामग्री जलकर खाक, चार मवेशी भी झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Mon, 13 Oct 2025 04:19 PM IST

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में आने वाले राजाबंदी गांव निवासी किसान श्याम लाल रजक के घर में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने घर के एक बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें लाखों रुपये के कृषि उपकरण जल गए और वहीं बंधे चार मवेशी भी आग में झुलस गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वैन को कार ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, छह घायल

अज्ञात कारणों से लगी आग
किसान श्याम रजक के पुत्र हेमराज रजक ने बताया कि रविवार रात उनके कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वह दूसरे स्थान पर रहते हैं जब ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर निकले और उस कच्चे घर की ओर गए, जहां कृषि सामग्री रखी थी और मवेशी बंधे थे। ग्रामीणों ने मोटर पंप चलाकर और घरेलू सामग्री का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी और उनके कृषि यंत्र, पाइप और खाद्य सामग्री पूरी तरह जल गईं। साथ ही चार बोरा चना, सागौन की लकड़ी, संग्रहित भूसा भी जलकर खाक हो गया। चार मवेशी भी बंधे थे, जो आग की लपटों में झुलस कर घायल हो गए। उन्हें किसी तरह घर से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- पांच दिन तक ट्रेन संचालन प्रभावित, 52 ट्रेनों का मार्ग बदला, जानें पूरा शेड्यूल

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पटेरा और हिंडोरिया से दो फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचे और पानी के प्रेशर से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। किसान हेमराज रजक ने बताया कि तहसीलदार को सूचना देने के बाद पटवारी नुकसान का सर्वे करने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि नुकसान की कोई भरपाई हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें