फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: फरसी पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बेटी की मौत, बेटा गंभीर, पिता के साथ आ रहे थे बच्चे

Sat, 21 Dec 2024 07:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में शनिवार शाम बरधारी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में फरसी पत्थर लेकर जा रही एक ट्राली पलट गई। पिता के साथ ट्रॉली पर सवार दो मासूम बच्चों में से एक नौ वर्षीय बेटी की मौत हो गई है और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां बेटी को मृत घोषित किया और बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बरधारी गांव निवासी विष्णु कुर्मी अपने मकान निर्माण के लिए पथरिया से फरसी पत्थर और सीमेंट लेने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए थे। उनके साथ नौ वर्षीय बेटी वैशाली और आठ वर्षीय बेटा रामगोपाल भी साथ में आए थे। ट्रॉली में पत्थर और सीमेंट लोडकर जब यह लोग यहां से अपने गांव के लिए रवाना हुए, तो कुछ ही दूरी पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्राली पर बैठे दोनों बच्चे पत्थर और सीमेंट की बोरियों में नीचे दब गए।

आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर पत्थर हटाए और दोनों मासूम बच्चों को बाहर निकाला, जिसमें मासूम वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई और बेटे रामगोपाल को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। खबर मिलते ही पथरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे के बाद वार्ड क्रमांक 6 में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मासूम रामगोपाल की हालत नाजुक होने पर पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां डाक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें