फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पुल की रेलिंग तोड़ सुनार नदी में गिरी कार, बचाव में जुटी टीम, पति को निकाला; पत्नी लापता

Tue, 17 Feb 2026 07:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह छतरपुर मार्ग पर दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी के पुल पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में चेनपुरा के कल्याणपुरा गांव निवासी सुनील पिता जगदीश अहिरवार अपनी पत्नी के साथ बकायन शाला जा रहे थे।

हादसे में चालक सुनील अहिरवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि महिला के लगभग 40 फीट गहरे पानी में डूबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पास स्थित सीता नगर डैम के कारण नदी का जलस्तर पुल तक भरा हुआ था, जिससे कार कुछ ही क्षणों में पानी में समा गई।



सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे गोताखोरों के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से क्रेन की सहायता से वाहन की तलाश की जा रही है।

मामले में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए घटना को दुखद बताकर टीमें रवाना कर दी है। उनकी ओर से रेसक्यू शुरू कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों से नदी किनारे भीड़ न लगाने और दूर रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें