फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पहले कटनी की युवती का किया अपहरण, फिर की हैवानियत; बाद में दमोह की घाटी में फेंककर भागे आरोपी

Mon, 14 Jul 2025 03:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर चौकी के तेलन मार्ग पर सोमवार सुबह 18 वर्षीय युवती घायल अवस्था में पड़ी मिली। युवती कटनी जिले की रहने वाली है, जिसका अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जबेरा की इस सुनसान घाटी में फेंककर चले गए।

पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी माधव नगर थाने में दर्ज है। सोमवार सुबह बांदकपुर से लौट रहे जबेरा ब्लॉक के पौंडी सरपंच मनोज राय को युवती ने मदद के लिए रोका। वह युवती को घायल हालत में देख रुके और उन्होंने सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन को सूचना दी। इसी समय बांदकपुर से अपने निजी वाहन से लौट रहे साहब पटेल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने वाहन से युवती को तुरंत जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और तत्काल जबेरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, सिग्रामपुर चौकी प्रभारी राजीव पुरोहित और एसआई गणेश दुबे पहुंचे।

ये भी पढ़ें- सीटी स्कैन सेंटर में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह कटनी की रहने वाली है। दो युवक उसका अपहरण कर एक सुनसान घर में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर उसे दमोह की ओर लेकर आए और तेलन मार्ग की घाटी से नीचे फेंक दिया। इससे वह घायल भी हो गई।

जबेरा बीएमओ डॉक्टर डीके राय ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। कटनी जिले के माधव नगर थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें