फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पेंच नेशनल पार्क में चीतल के बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आई बाघिन, देखें वीडियो

Tue, 12 Nov 2024 12:08 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर में बाघिन चीतल के बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आई। इसे सफारी करने पहुंचे सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रही बाघिन जुगनी है। सफारी में दिखे इस नजारे ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया।

दरअसल, इस दृश्य को कुछ पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि लगातार पेंच नेशनल पार्क में एक अक्तूबर के बाद से पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी के चलते पर्यटकों को पार्क में बाघिन का चीतल के साथ अठखेलियां करने का वीडियो नजर आया।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व से जुड़े वन कर्मियों का कहना है कि अक्सर यह नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित भी हो रहे हैं। फिलहाल, यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कई पर्यटक को बाघ के दीदार नहीं हो पाए। लेकिन कई पर्यटक बाघ को आसानी से देख पा रहे हैं। नेशनल पार्क में हर प्रकार की वन्य प्राणी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, यहां भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें