फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर नाराज हुईं मंत्री साहिबा, कांग्रेस हमलावर

Tue, 09 Dec 2025 02:24 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदार अब खुलेआम तस्करी में पकड़ा रहे हैं। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। इससे पहले उनके बहनोई को भी इसी तरह के आरोपों में पकड़ा जा चुका है।

मामले पर मीडिया के सवाल करने पर मंत्री जी तिलमिला गईं और बेतुका जवाब देते हुए निकल गईं।

ये भी पढ़ें- राज्यमंत्री का भाई 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, खपाने जा रहे थे तस्करी की खेप; कांग्रेस ने मांगा जवाब

कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह गिरफ्तारी बताती है कि भाजपा की सरकार में मंत्रियों के रिश्तेदार किस तरह काले काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, आपके गृह मंत्री से पूछिए, आखिर प्रदेश को अपराधों के दलदल की कितनी गर्त में धकेलेंगे?

मामला क्या है
सतना जिले में पुलिस ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को 46 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल बागरी अपने साथी के साथ महाराष्ट्र नंबर की कार से गांजे की भारी खेप लेकर खपाने जा रहा था।  तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर मीडिया पर झल्लाती मंत्री साहिबा    तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर मीडिया पर झल्लाती मंत्री साहिबा 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें