फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP:  खजुराहो में भारी बारिश से खूडर नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बहा पानी; मार्ग बंद

Tue, 07 Jul 2026 05:33 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

खजुराहो में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। यहां 4.2 इंच बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक बताई जा रही है। लगातार वर्षा के कारण खूडर नदी उफान पर है। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे खजुराहो-जटकरा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते आशंका जताई जा रही है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो नदी का पानी दूल्हादेव मंदिर परिसर तक पहुंच सकता है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बारिश के कारण मौसम भी सुहावना हो गया है। तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। खजुराहो घूमने आए पर्यटक भी बारिश और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए।

पढ़ें:  सरकारी राशन में लाखों रुपये की गड़बड़ी उजागर; तीन संचालकों पर केस दर्ज: स्टॉक में भी हेराफेरी हालांकि, उफनती नदी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग नदी में मछली पकड़ रहे हैं, जबकि बच्चे और युवक नदी में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी गणेश अवस्थी ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें