फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kranti Gaur: क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना गौड़ नौकरी में बहाल, पुलिस लाइन में ज्वाइन कर दी आमद

Sun, 25 Jan 2026 09:45 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना गौड़ (मुन्ना सिंह) को लंबे समय बाद अपनी नौकरी में बहाल कर दिया गया है। विभागीय कारणों से कई वर्षों से नौकरी से बाहर चल रहे मुन्ना गौड़ को 21 जनवरी को बहाली का आधिकारिक आदेश मिला। इसके बाद शनिवार को वे पुलिस लाइन छतरपुर पहुंचे और ज्वाइनिंग कर ली।

ये भी पढ़ें- बड़वानी में खंडवा-वडोदरा नेशनल हाईवे धंसा, एमपी-गुजरात को जोड़ने वाले मार्ग पर घंटों ठप रहा ट्रैफिक

जानकारी के अनुसार, मुन्ना गौड़ मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी के दौरान कुछ लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद 13 वर्षों तक वे नौकरी से बाहर रहे। क्रांति गौड़ ने हाल ही में महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति से मुलाकात के दौरान उनके पिता की बहाली का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

बहाली के बाद मुन्ना गौड़ ने खुशी जाहिर की और कहा कि लंबे इंतजार के बाद परिवार में खुशियां लौट आई हैं। क्रांति गौड़ के परिवारवासियों और छतरपुर जिले के लोगों में भी इस खबर से काफी उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें