फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

Sun, 22 Mar 2026 07:38 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र के बंसिया गांव में कालिया बाबा स्थान के पास एक खेत के कुएं में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। शुक्रवार को देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसके चलते शव को पूरी रात निगरानी में रखा गया। शनिवार सुबह वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देश पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और सघन जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान खेत के पास झाड़ियों में दो से तीन अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। साथ ही खेत में करंट फैलाने वाले विद्युत तार और खूंटियां भी बरामद की गईं।

पढ़ें:  भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल, चतुर्थी पर अलौकिक रूप ने मोहा मन; भक्तों ने कतार में लगकर किए दर्शन तेंदुए के शव को पन्ना टाइगर रिजर्व ले जाकर पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। वन विभाग ने साक्ष्यों के आधार पर खेत मालिक फूलचंद अग्निहोत्री को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग के अनुसार, खेत के पास मिले कंकालों के सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वे कंकाल वन्य जीवों के हैं या पालतू जानवरों के। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें