फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: बुलेट पर सवार होकर चैन स्नेचिंग करने वालों की तलाश में, गूगल से सर्च कर MP पुलिस पहुंची महाराष्ट्र

Wed, 22 Jan 2025 10:19 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीते दिनों शहर में एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो तीन बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर महाराष्ट्र की ओर भागते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने गूगल पर इसी तरह की वारदातों की खोज करते हुए पड़ताल शुरू की।

महाराष्ट्र के जलगांव और पुणे में हुई चेन लूट की वारदातों के साथ समानता पाई गई। पुणे पुलिस की मदद से संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई। बुरहानपुर पुलिस ने जलगांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों से लूटी गई चेन को गलाने के बाद सोने की बरामदगी भी हुई है।

10 जनवरी को बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। महिला सब्जी लेकर घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने बुलेट से उनका पीछा किया और सूनी गली में गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बुलेट पर सवार तीन लोग वारदात को अंजाम देकर महाराष्ट्र के रावेर की ओर भागते दिखे।

गूगल से मिली मदद
पुलिस ने गूगल पर इसी तरह की वारदातों की जानकारी जुटाई और पुणे में हुई एक घटना का तरीका समान पाया। पुणे पुलिस की मदद से बदमाशों की तस्वीरें प्राप्त की गईं। जलगांव निवासी लोकेश महाजन को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने अपने साथी दीपक सिरसाठ और यशवंत सोनार का नाम उजागर किया।

बरामदगी और जांच
आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हुई बुलेट और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जलगांव के एक सुनार से लूटी गई चेन का गलाया हुआ सोना, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है, भी बरामद किया गया। लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि फिलहाल सुनार के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें