हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में गोवर्धन पूजा मनाई गई और इस बार भी इस मौके पर मध्य प्रदेश के बैतूल परंपरा के नाम पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया गया। बता दें कि यहां बच्चों को निरोगी रखने के लिए यादव समाज बच्चों को गोवर्धन पूजा के दिन गोबर में लिटाने की परंपरा निभाते हैं। जबकि डॉक्टर्स इसे बच्चों के लिए जानलेवा बताते हैं। 21वीं सदी में भी ये नजारे हैरान करते है, आप भी देखिए।