फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh में स्मार्ट मीटर को लेकर Umang Singhar का बड़ा दावा, Pakistan से क्या कनेक्शन बताया?

मध्यप्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर गंभीर सुरक्षा संबंधी आरोप लगाए हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन तस्वीरों और दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जिनके जरिए उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कुछ कंपनियों के कर्ताधर्ता पाकिस्तान से जुड़े व्यक्तियों के साथ जुड़े दिखाई देते हैं। सिंघार ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी अल्फानार के कुछ अधिकारियों की तस्वीरें पाकिस्तान के सरकारी प्रतिनिधियों के साथ मौजूद है और इस कनेक्शन के कारण देश के नागरिकों के डेटा बैंक व अन्य निजी जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ने का भी जोखिम बनता है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें