फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: पत्नी ने अश्लील वीडियो बनाने से रोका, पति ने गले पर पैर रखकर कर दी हत्या

Fri, 27 Jun 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

जिले में दिलदहला देने बाली घटना सामने आई है.. जहां एक पति ने पत्नी से सम्बंध के वीडियो बनाने से रोकने पर अपनी की पत्नी गर्दन पर पैर रख कर हत्या कर दी। आरोप पति पर है, जो अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते समय वीडियो बनाना चाहता था। पत्नी के विरोध करने पर पहले रात में झगड़ा हुआ और फिर सुबह विवाद के दौरान पति ने गुस्से में आकर पैर से गला दबाकर उसकी जान ले ली।घटना के बाद पति, देवर और ससुर मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दरअसल मामला ऊमरी थाना क्षेत्र पुलेह गांव में रहने बाले जबरसिंह की शादी 10 फरबरी 2025 को लल्लापुरा निवासी गोल्डी से हुई थी। देर रात जबर सिंह अपने घर नशे में पहुंचा और देर रात अपनी पत्नी के साथ संबन्ध बनाते समय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। उसकी पत्नी ने एतराज जताया। इसी बात पर पत्नी और जबर सिंह के बीच विवाद हो गया। जबर सिंह ने पत्नी की गर्दन पर पैर रख कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजन उसके कमरे में गए। गोल्डी का शव विस्तर पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। मृतका गोल्डी के मायके पक्ष के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने आरोपी पति जबर सिंह और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें