फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: भारत मार्ट पर खाद्य एवं औषधीय विभाग ने की छापेमारी, पैक्ड आटे में इल्लियां निकलने की मिली थी शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Updated Wed, 14 May 2025 02:58 PM IST

बड़वानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों की एक टीम अचानक शहर के भारत मार्ट पर छापेमारी करने पहुंची। इस टीम को बड़वानी के रहने वाले राहुल चौहान ने शिकायत में बताया था कि, उन्होंने भारतमर्ट से पहले खुल आटा खरीदा था, जिसमें ईल्लियां निकली थीं। जिस पर जब उन्होंने मार्ट के मैनेजर से संपर्क किया, तब वहां के कर्मचारियों ने उन्हें पैक्ड आटा खरीदने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा कंपनी का 5 किलो पैक वाला आटा खरीदा था, लेकिन घर जाकर खोलने पर उसमें भी इल्लियां निकलीं। इसके बाद वे आटा लेकर वापस भारत मार्ट के शोरूम पहुंचे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्होंने खाद्य एवं औषधीय विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़ें:  'कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका पर हमें गर्व, पाकिस्तान पर भरोसा नहीं'...जयपुर में बोले पायलट

जिसके बाद पहुंची इस टीम ने यहां से पोहा, नमकीन और आटे के कुछ संदिग्ध पैकेट समेत पांच से अधिक नमूने एकत्र किए हैं। ये सभी नमूने अब जांच के लिए भोपाल स्थित उच्च स्तरीय प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी पंकज आंचल के अनुसार, सोमवार को आटे में इल्लियां मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। साथ ही यहां से एक्सपायरी डेट के सामान बेचने की भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सावधान रहने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि, खरीदारी करते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। एक्सपायरी डेट के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब हो सकती है। अगर कोई दुकानदार एक्सपायर उत्पादों को नया बताकर बेच रहा है, तो इसकी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें