फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: जंगल के राजा ने किया मवेशी का शिकार, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Tue, 23 May 2023 04:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बाघों के रोज नए वीडियो सामने आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाघ मवेशी का शिकार करते हुए नजर आ रहा है। बाघ के जबड़े में फंसा मवेशी छटपटाकर उससे रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन बाघ मवेशी पर रहम न दिखाते हुए उसकी जान लेने में जुटा है, वहीं कुछ देर बाद जब मवेशी की मौत हो जाती है, तो बाघ उसे अपने जबड़े में दबाकर दावत उड़ाने के लिए उसे जंगल में ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन का बताया जा रहा है। इस वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें