भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर शुक्रवार सुबह आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां मां बगलामुखी मन्दिर के गर्भग्रह में दर्शन किया। पंडितों ने विधिवत पूजन कराया। गंभीर ने मंदिर परिसर में हवन भी किया। वह करीब एक घंटे मंदिर परिसर में रुके इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उन्हें देखना और मिलने को लेकर उत्साह दिखा।
गंभीर ने देश की सुख शांति समृद्धि और जनकल्याण की कामना की साथ ही भारतीय क्रिकेट की दिनों दिन उन्नति और खेल में प्रतिभा निखार, सफलता की प्रार्थना भी मन से की। उल्लेखनीय है की मां बगलामुखी मंदिर में किए जाने वाला हवन काफी महत्वपूर्ण रहता है। यहां जिस मनोकामना को लेकर हवन किया जाता है वह पूर्ण होती है। ऐसा दवा भक्तों द्वारा किया जाता है। मां बगलामुखी मंदिर में देशभर से उद्योगपति जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अवसर और वीआईपी समय-समय पर हवन पूजन के लिए आते हैं। गंभीर के मंदिर आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुजारी द्वारा गंभीर को मंदिर के इतिहास महत्व आदि की जानकारी भी दी।