फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:'या हुसैन' की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का मातमी जुलूस

लखनऊ में चेहल्लुम के मौके पर मंगलवार को इमामबाड़ा नाजिम साहब, विक्टोरिया स्ट्रीट से पारंपरिक मातमी जुलूस निकला। बारिश के चलते जुलूस दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ। जुलूस आगे बढ़ते ही 'या हुसैन' और 'लब्बैक या हुसैन' की सदाओं से पूरा इलाका गूंज उठा। अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी और सीना-जनी कर शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। शहर की विभिन्न अंजुमनों ने अपने-अपने आलम के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए मातमी जुलूस कर्बला तालकटोरा की ओर रवाना हुआ, जहां इसका समापन होगा। रास्ते में जगह-जगह सबीलों का इंतजाम किया गया, जहां अकीदतमंदों को शर्बत और पानी वितरित किया गया। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें